Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsSeven Interstate Women Thieves Arrested for Pickpocketing in Uttar Police Operation
लोगों की जेब काटने वाली सात महिला चोर पकड़ीं

लोगों की जेब काटने वाली सात महिला चोर पकड़ीं

संक्षेप:

Firozabad News - उत्तर पुलिस ने जेब काटने वाली 7 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 हजार रुपये बरामद हुए हैं। ये सभी चोर गिरोह की सदस्य हैं और बैंकों, रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चोरी करती थीं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Nov 20, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

थाना उत्तर पुलिस ने लोगों की जेब काटकर रुपये चोरी करने वाली 7 शातिर अंतर्राज्यीय महिला चोर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हजारों रुपए बरामद किए हैं। पुलिस को चोरों के बारे में जानकारी मिली थी। प्रभारी निरीक्षक संजुल पाण्डेय थाना उत्तर, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस प्रेमशंकर पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ नगला पान सहाय के समीप दबिश दी। पुलिस ने वहां से सात महिलाओं को गिरफ्तार किया। सभी अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की सदस्य है। पुलिस ने पकड़ी गई महिला अभियुक्तों के नाम पते सुनीता पत्नी ओमप्रकाश, रामबाई पत्नी हरगोविन्द सिसौदिया, राधिका पुत्री प्रहलाद सिसौदिया, रोमा पत्नी वीरेन्द्र सिसौदिया, सोनम पत्नी रोहित सिसौदिया, दुर्गा पुत्री कप्तान सिंह, कविता पत्नी सुदामा सिसौदिया निवासी गांव कढ़िया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश बताए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने उनके पास से चोरी के 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस उनके बारे में अन्य जानकारियां कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन्होंने एक युवक का बैग काटकर एक लाख रुपया चोरी कर लिया था। गिरफ्तार महिला अभियुक्तों ने पुलिस को बताया वह सभी बैंकों, रेलवे स्टेशन, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों से लोगों की जेब, बैग, पर्स आदि काटकर रुपयों सामानों की चोरी करते हैं। वह सभी आसपास ही रहती है तथा चोरी किए सामान को एक दूसरे को पास कर देती है। जिससे हम लोगों के मौके पर पकड़े जाने पर हमसे कोई सामान या रुपया नही मिलता। वह बच जाते हैं।