ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादविशेष लोक अदालत में सात वाद निस्तारित

विशेष लोक अदालत में सात वाद निस्तारित

विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला जज के निर्धेशन में एनआईएक्ट की धारा 138 के वादों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया...

विशेष लोक अदालत में सात वाद निस्तारित
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 28 Sep 2022 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला जज के निर्धेशन में एनआईएक्ट की धारा 138 के वादों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव मिनाक्षी सिन्हा ने विशेष लोक अदालत में नियत वादों और विशेष लोक अदालत के संबंधमें किए प्रयासों की जानकारी दी।

लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजमंगल सिंह यादव, अतुल चौधरी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुवत पाठक, अपर सिविल जज शुभम चौधरी, सिविल जज जूनियर डिवीजन रुचि भाटी एवं कपिल यादव द्वारा वादों का निस्तारण किया। कुल सात वाद निस्तारित किए गए। नोडल अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आभार व्यक्त किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें