ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसमझौता की शर्तों का पालन नहीं कर रहे सेवायोजक

समझौता की शर्तों का पालन नहीं कर रहे सेवायोजक

फिरोजाबाद। कांच उद्योग मजदूर मोर्चा ने कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के शोषण को लेकर सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा पदाधिकारियों ने सेवायोजकों पर समझौता की शर्तों का पालन न करने का आरोप...

समझौता की शर्तों का पालन नहीं कर रहे सेवायोजक
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 24 Jan 2018 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

कांच उद्योग मजदूर मोर्चा ने कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के शोषण को लेकर सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा पदाधिकारियों ने सेवायोजकों पर समझौता की शर्तों का पालन न करने का आरोप लगाया। बुधवार को मोर्चा मंत्री संजीव यादव ने सहायक श्रमायुक्त को अवगत कराया कि तत्कालीन एएलसी नदीम अहमद ने 28 अप्रेल 2017 को सेवायोजकों व श्रमिक प्रतिनिधियों के मध्य समझौता कराया था। अब सेवायोजक इस समझौता का पालन नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि कांच कारखानों में कार्यरत श्रमिकों को श्रम कानून के तहत मिलने वाले हित लाभ से वंचित किया जा रहा है। मेहनताने में समझौता के तहत तय बढ़ोत्तरी नहीं दी जा रही। जिससे श्रमिकों में रोष व्याप्त हो रहा है। उन्होंने एएलसी से समझौता की शर्तों का पालन कराने, तय वेतन बढ़ोत्तरी एवं निर्धारित वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने, सभी श्रमिकों के नाम हाजिरी रजिस्टर पर अंकित कराने, श्रमिकों को वेतन पर्ची, टोकन कार्ड व परिचय पत्र जारी कराने की मांग उठाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें