Firozabad News: दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साइकिल

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News: नगर के खंड विकास कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल और छड़ियाँ वितरित कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास प्रमाण पत्र और गृह प्रवेश की चाबियाँ भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में कई अन्य गण्यमान लोग भी उपस्थित रहे।

Firozabad News: दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साइकिल

Firozabad News: नगर के खंड विकास कार्यालय प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर उपस्थित रहे। विधायक ने 12 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल और कई लोगों को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री आवास गृह प्रवेश की चाबी सौंपी तथा सखी समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरण किए। बैंक सखी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरण किया। विकलांग लाभार्थियों को छड़ी एवं वैशाखी भी प्रदान की। विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के निमित्त अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के गरीब,मजदूर,किसान दिलाया जा रहा है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश बघेल, चेयरमैन भंवर सिंह, खंड विकास अधिकारी राजीव गौतम, सीएचसी अधीक्षक डॉ सोनू चतुर्वेदी, दिनेश गुप्ता, रामतीर्थ चक,हेमलता तोमर, डा सुनील परमार, राकेश बाबू आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साइकिल