
केले भरी मैक्स व ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन घायल
संक्षेप: Firozabad News - शिकोहाबाद में एक मैक्स और ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत में मैक्स चालक देवेंद्र कुमार और उसके चचेरे भाई अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुधवार की मध्य रात्रि को हुआ जब वे केले लेकर मंडी जा...
शिकोहाबाद में केले भरकर मंडी जा रही मैक्स की गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स चालक व उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार की मध्य रात्रि के आसपास मैक्स चालक देवेंद्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मांडई अपने ताऊ के बेटे अरुण कुमार के साथ मैक्स में केले लेकर मंडी समिति शिकोहाबाद जा रहे थे। जब मैक्स पिकअप मैनपुरी चौराहा के पास पहुंची ही थी कि तभी गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से मैक्स की भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स चालक व उसका चचेरा भाई, ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने सभी तीनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




