दो पक्षों में जमकर मारपीट, छात्रा के बेहोश होने से मचा हड़कंप
Firozabad News - फरिहा क्षेत्र के अखेपुर में एक छात्रा के साथ दबंगों ने मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना फरिहा क्षेत्र के अखेपुर में स्कूल जा रही छात्रा के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फरिहा थाना क्षेत्र के अखेपुर में शुक्रवार की सुबह ग्राम सभा की जमीन को लेकर विवाद हो गया। पूजा देवी ने बताया कि सुबह उसकी बेटी रेनू पुत्री पंकज गांव से इटाहरी स्थित मां पीतांबरा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ने के लिए निकली थी।
स्कूल जाते समय गांव के प्रशांत पुत्र विजय सिंह, विकास पुत्र जितेंद्र, पीयूष पुत्र पुष्पेन्द्र, दुष्यंत पुत्र जितेंद्र आदि लोगों ने मिलकर रेनू और पूजा पुत्री रामनरेश को मारपीट कर बेहोश कर दिया। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके यहां पर तेरहवीं का भोज कार्यक्रम चल रहा था। पीयूष रास्ते से होकर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा का मेडिकल करवाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


