Firozabad News: फोटोयुक्त नामावली 15 तक नहीं हुई जमा तो नहीं आएंगे प्रवेश पत्र
Firozabad News: जिला विद्यालय निरीक्षक ने हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों को कक्षा नौ एवं 11 के पंजीकृत छात्रों की फोटोयुक्त नामावली 15 अक्तूबर तक जमा करने का निर्देश दिया है। कक्षा दस और 12 में सीधे या दूसरे विद्यालय से प्रवेश लेने वाले छात्रों के दस्तावेज भी जरूरी हैं। देर से या डाक से नामावली भेजने पर कार्रवाई हो सकती है। छात्रों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति का प्रमाणित प्रिंट आउट भी जमा करना होगा।

Firozabad News: जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि कक्षा नौ एवं 11 में पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली 15 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से जमा करें। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे ने कहा है कि कक्षा दस एवं 12 में सीधे या अन्य विद्यालय के प्रवेश लेने वाले छात्रों के टीसी एवं अंकपत्र की प्रमाणित छायाप्रति जमा करें। एक वर्ष से ज्यादा अंतराल के बाद में प्रवेश लेने वाले छात्रों का शपथ पत्र जमा करना होगा। नामावली में दिव्यांग दर्शाए गए छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी देना होगा। निर्धारित तिथि तक नामावली जमा न करने वाले छात्र छात्राओं के प्रवेश पत्र निर्गत नहीं होंगे।
डाक से नामावली भेजने पर कार्रवाई
डाक से बोर्ड भेजी नामावली तो कार्रवाई
कई बार स्कूल संचालक नामावली भेजने में देरी करते हैं तथा बाद में पंजीकृत डाक से नामावली सीधे क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ भेज देते हैं। इस बार बोर्ड ने आदेश दिए हैं कि ऐसा करने वाले स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
ऑनलाइन उपस्थिति का प्रिंट आउट जमा करना अनिवार्य
पोर्टल पर हाजिरी का प्रिंट आउट भी देना होगा
इसके साथ में निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं एवं स्कूल में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति भी पोर्टल पर हर रोज दर्ज कराने के प्रिंट की प्रमाणित कॉपी भी जमा करनी होगी।

