सिरसागंज पुलिस ने सराय हैबतपुर पर हुई युवक की हत्या के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने भाई की हत्या के अंदेशे में युवक की हत्या की थी।
सराय हैबतपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस को 23 जनवरी को एक युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान सरजन पुत्र रामजतन के रूप में हुई। वह भिखारी घाट अलौली खगरिया बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने उसकी हत्या के मामले में नितेश यादव पुत्र रामानंद निवासी कालीघाट तथा नितेश पुत्र अच्छेलाल निवासी थरुआ टोल अलौली खगड़िया बिहार को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों ने पुलिस को बताया उसके भाई त्रिदेव को मारने की सारजन ने धमकी दी थी। बाद में त्रिदेव की मौत हो गई। उनको शक था कि त्रिदेव की हत्या उसी ने की है। इसी भ्रम में दोनों उसे बाजार ले गए। वहां से शराब पिलाई। बाद में उसे हैबतपुर मार्ग पर ले जाकर ईट मारकर हत्या कर दी। बाद में सब को खींचकर गड्ढे में डाल दिया। पुलिस ने उनके पास से सारजन का मोबाइल फोन तथा दो ईट बरामद की। उनके पास से उस दिन पहने हुए कपड़े भी बरामद किए गए। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया सारजन पहले यहां दूध डेरी पर काम करता था। वह यहां पुनः काम के लिए आया था। हत्यारोपी भी डेरी पर काम करते है। दोनों ने मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। खुलासे के दौरान सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा भी मौजूद रहीं।