ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसंतोषी राठौर बनी नगर निगम की प्रथम महिला उप सभापित

संतोषी राठौर बनी नगर निगम की प्रथम महिला उप सभापित

नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से...

नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से...
1/ 4नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से...
नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से...
2/ 4नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से...
नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से...
3/ 4नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से...
नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से...
4/ 4नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 13 Sep 2019 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के उपसभापति पद को लेकर गुरुवार को पालीवाल हाल में हुए चुनाव में भाजपा की संतोषी राठौर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के व निवर्तमान उप सभासपति योगेश शंखवार को भारी मतों से पराजित कर दिया। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

चुनाव प्रक्रिया मेयर नूतन राठौर की देखरेख एवं नगर आयुक्त विजय कुमार के संचालन में संपन्न हुई। दोपहर लगभग 12 शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया को मात्र डेढ़ घंटे ही पूरा कर लिया गया। एक दिन पूर्व बुधवार को हुए कार्यकारिणी के चुनाव में मुनेंद्र यादव, संतोषी राठौर, रेखा यादव, अवधेश कुमार, मायादेवी एवं हाजी हबीव खां को नए सदस्य के रूप में चुना गया था। चुनाव में कुल 12 सदस्यों को भाग लेना था जिसमें एक महिला सदस्य चुनाव प्रक्रिया से हट गईं। चुनाव में कुल 12 सदस्यों को भाग लेना था। उपसभापति पद के लिए संतोषी राठौर के अलावा निवर्तमान उप सभापति योगेश शंखवार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। संतोषी राठौर के नामांकन के लिए हरिओम वर्मा प्रस्तावक थे जबकि योगेश शंखवार के प्रस्तावक थे मुनेंद्र यादव। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सभी पार्षदों एवं पार्षद पतियों को हाल से बाहर कर दिया गया। दोनों प्रत्याशियों के लिए बैलेट पत्र तैयार कराए गए उसके बाद मेयर द्वारा नाम पुकारे जाने पर एक-एक करके सभी सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। मत प्रक्रिया के तत्काल बाद ही इनकी मेयर एवं नगर आयुक्त द्वारा मतों की गणना प्रत्याशियों के प्रस्तावकों के सामने की। इसमें संतोषी राठौर को आठ एवं योगेश शंखवार को केवल तीन मत ही हासिल हो सके। इस प्रकार नगर आयुक्त ने संतोषी राठौर को विजयी घोषित कर दिया।

मतगणना शुरू होने से पहले ही की हार स्वीकार

मत डालने के बाद ही निर्वतमान उप सभापति सभी हालातों को भांप चुके थे। जब तक मत की गणना शुरू होती उससे पूर्व ही हाल से बाहर जा चुके थे। उनका कहना था कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों की हरकतों से वह ऐसा करने को मजबूर हुए।

चार पार्षदों ने मेयर के सामने डाले वोट

वोटिंग के लिए मेयर द्वारा जब एक-एक करके नाम पुकारे जा रहे थे सबसे पहले असलम रजा का नाम पुकारा गया। इसके बाद मायादेवी, योगेश शंखवार, कासिम सिद्दीकी, विनाकादेवी, हरिओम वर्मा, हाजी हबीव खां फौजी, अवधेश कुमार, मुनेंद्र यादव, रेखा यादव, संतोषी राठौर ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें फौजी, अवधेश, मुनेंद्र यादव एवं रेखा यादव ने मेयर को दिखाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

खाना खाने के बहाने महिला पार्षद गायब

वार्ड संख्या एक की पार्षद ममतादेवी भी कार्यकारिणी की सदस्य हैं तथा वह चुनाव प्रक्रिया भाग लेने को पालीवाल हाल में मौजूद थीं। अचानक ममता देवी गायब हो गईं। जब नगर आयुक्त द्वारा उनका नाम पुकारा गया तो मुनेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें भूख लगी थी इसलिए वह बाहर निकल गई हैं लेकिन इसके बाद महिला पार्षद का कोई पता नहीं चला।

दो पार्षद आमने-सामने आने से हड़कंप

चुनाव प्रक्रिया में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही पार्टी के दो पार्षद आमने-सामने आ गए। हुआ यूं कि एक पार्षद ने जब बाहर जाने से मना किया तो उन्हीं की पार्टी के पार्षद ने इसका विरोध करते हुए नगर आयुक्त से शिकायत कर दी। नगर आयुक्त ने बाद में पार्षद को बाहर निकालकर किसी तरह मामला शांत कर दिया।

अरे भाई मैं पार्षद का पति हूं

पालीवाल हाल में उस समय बड़ा अजीबोगरीब वाकया हो गया नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी पालीवाल हाल से बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति बोले अरे भाई मैं पार्षद का पति हूं इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि पार्षद पति भी हाल में नही रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें