ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादजटपुरा गांव में फैली बदहाली, तालाब उपेक्षा का शिकार

जटपुरा गांव में फैली बदहाली, तालाब उपेक्षा का शिकार

किशनी। कस्बा क्षेत्र में स्थित ग्राम जटपुरा आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहाहै। गांव के बीच बने दो तालाब जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के शिकार हो गए...

जटपुरा गांव में फैली बदहाली, तालाब उपेक्षा का शिकार
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 12 Oct 2021 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनी। कस्बा क्षेत्र में स्थित ग्राम जटपुरा आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहाहै। गांव के बीच बने दो तालाब जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के शिकार हो गए हैं। एक तालाब जहां अपने मूल स्वरूप को खोकर गायब हो गया है, वहीं दूसरा तालाब गंदगी के ढ़ेर लगे होने के कारण लोगों को बीमारियां बांट रहा है। गांव की टूटी नालियां, कच्ची सड़कों पर होने वाला जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

चार हजार से अधिक की आबादी वाले गांव जटपुरा में विकास कार्य आज भी कोसों दूर हैं। गांव के बीचोंबीच स्थित दो तालाब भी बदहाल हो चुके हैं। एक तालाब को कूड़े के ढ़ेर से पाट दिया गया है वहीं दूसरा तालाब जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार हुआ पड़ा है। दो दर्जन से अधिक लोगों ने यहां कूड़ा आदि डालकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया है। सफाईकर्मी भी कभी-कभी आता है। प्रधान द्वारा कई बार आश्वासन देने के बाद भी सफाई अभियान नहीं चल सका। गांव की नालियां भी टूटी पड़ी है, कच्ची सड़कों पर होने वाला जलभराव लोगों को परेशान किए हुए है। स्ट्रीट लाइटें भी कमीशन की भेंट चढ़कर खराब हो चुकी हैं। ग्रामीण पवन भदौरिया, संदीप, अंकित, आशू, मोहम्मद, श्याम, संदीप, मोनू, राजा दुबे, बताते हैं कि कई बार अधिकारी, जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र दिए गए परंतु आज तक सुनवाई नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें