ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादलुटेरों ने महिला का पर्स लूटा युवक को भी बनाया निशाना

लुटेरों ने महिला का पर्स लूटा युवक को भी बनाया निशाना

दक्षिण क्षेत्र में बाइक सवारों ने एक महिला का मोबाइल व पर्स लूट लिया। वह बाइक सवारों के पीछे काफी दूर तक दौड़ी। बाइक सवारों ने आगे एक युवक को निशाना बनाया। उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। युवत ने...

लुटेरों ने महिला का पर्स लूटा युवक को भी बनाया निशाना
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 10 Feb 2020 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण क्षेत्र में बाइक सवारों ने एक महिला का मोबाइल व पर्स लूट लिया। वह बाइक सवारों के पीछे काफी दूर तक दौड़ी। बाइक सवारों ने आगे एक युवक को निशाना बनाया। उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। युवत ने शोर मचाया तो बाइक सवार मोबाइल छोड़कर भागने लगे। युवक और अन्य लोगों ने उनका पीछा किया। बाइक छोड़कर बदमाश भाग गए। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक को कब्जे में ले लिया। घटना की थाने में तहरीर दी गई है।

बाइक सवारों ने सैक्टर चार में वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने कोटला मोहल्ला निवासी शालू के हाथों से पर्स व मोबाइल फोन छीन लिया। अचानक लूट से वह सकपका गई। बाद में हिम्मत कर वह बाइक सवारों के पीछे भागी। आगे लुटेरों ने बीटू पुत्र बलवीर को निशाना बनाने का प्रयास किया। लुटेरे उसका मोबाइल छीनने लगे। उसी दौरान उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुन काफी लोग उसकी तरफ दौड़े। लोगों को आता देख बाइक सवार घबरा गए। वह भागने लगे। लोगों ने उनका पीछा किया। बाइक सवार भीम नगर की तरफ मुड़ गए। लोग लगातार उनका पीछा करते रहे।

महावीर नगर गली नंबर चार के समीप लुटेरे अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। कुछ ही देर में शालू भी वहां पहुंच गई। उसने लोगों को आप बीती बताई। उसके बैग में तीन हजार रुपये व कीमती सामान था। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। शालू व बीटू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस लुटेरों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। बाइक के बारे में जानकारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें