ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादतमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति को लूटा

तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति को लूटा

थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति को लूट लिया। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही...

तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति को लूटा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 22 Oct 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति को लूट लिया। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

जनपद आगरा के एत्मादपुर निवासी सीटू यादव पुत्र छोटेलाल यादव अपनी पत्नी के साथ जसराना बहन के यहां जा रहा था। बाइक सवार दंपति रात करीब दस बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ के समीप पहुंचे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए। उनसे नकदी तथा बाइक लूटकर ली। वारदात को अंजाम दे बदमाश वहां से भाग गए। वारदात से दंपति घबरा गए। देर रात होने के कारण कोई मदद के लिए भी नहीं मिला। पी‌ड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं सूत्रों का कहना है पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें