फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक से बाइक छीन लुटेरे फरार
Firozabad News - त्योहार के दौरान लुटेरों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। शुक्रवार को जीतू पाराशर, जो फिरोजाबाद में काम करता है, बाइक से घर लौटते समय बाइक सवार लुटेरों का शिकार हुआ। दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गिराकर बाइक छीन ली। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

त्योहार को देखते हुए लुटेरे फिर से सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को अपनी फैक्ट्री से घर लौट रहे एक युवक की बाइक को बाइक सवार लुटेरों ने गिराकर बाइक छीन ली। सरेशाम होने वाली इस घटना से क्षेत्र में भी दहशत है। शाम को नौकरी या फिोजाबाद से अकेले लौटने वाले ग्रामीण भी इस वारदात के बाद खौफजदां हैं। थाना नारखी के गांव कपावली निवासी जीतू पाराशर फिरोजाबाद में मथुरा नगर एपीआई फैक्टी में मौकरी करता है। वह अपनी बाइक से नौकरी करने जाता है एवं हर रोज शाम को वापस लौटता है। जीतू का कहना है किशुक्रवार को वह अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था तो रात नौ बजे करीब कपावली चौराहा से 200 मीटर पहले दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से आए तथा उस पर झपट्टा मारा।
एकाएक इनके झपट्टा मारने से वह चौंक गया तथा जमीन पर गिर गया। पीड़ित का कहना है जब तक वह कुछ समझ सकता। बाइक सवार युवकों में से एक युवक उतरा तथा उसकी बाइक को लेकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



