
सुहाग नगरी में रही भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक की धूम
Firozabad News - फिरोजाबाद में जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिनालयों में बड़ी संख्या में भक्तों ने निर्वाण लाडू चढ़ाए। कार्यक्रम में भक्तों ने पूजा, भक्ति गीत और मंगल आरती का आयोजन किया। दूर-दूर से आए भक्तों ने धर्म लाभ लिया।
फिरोजाबाद। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव जिले भर के जिनालयों में बहुत ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में मनाया। बड़ी संख्या में जिनभक्तों ने जिनालयों में उत्साह के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया। मंदिर परिसर श्री जी के जयकारों से गूंजते रहे। शनिवार को सुहाग नगरी में भगवान आदि नाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव की धूम रही। नगर के शीतलनाथ रत्नत्रय जिनालय नसिया पर जैन मुनि अमित सागर के सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाया। इसी क्रम में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा, आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर, महावीर जिनालय, शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विभव नगर, चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर सदर बाजार आदि सभी जिनालयों में प्रातः नित्य नियम जिनाभिषेक पूजन के पश्चात भगवान आदिनाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाया।
तीर्थक्षेत्र मरशलगंज में निर्वाण महोत्सव मनाया शनिवार को फरिहा से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मरशलगंज में भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। बड़ी संख्या में जिनभक्तों को मरशलगंज गौरव आचार्य सौभाग्य सागर का सानिध्य प्राप्त हुआ। जिनालय के प्रांगण में बने विशाल पांडाल में प्रातः प्रभात गायन के पश्चात श्री जी का जिनाभिषेक और शांतिधारा की गई। भगवान आदिनाथ का संगीत मय विधान संपन्न हुआ। जिसमे भक्तों ने भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के सम्मुख अष्ट द्रव्य के अर्घ्य समर्पित किए। इसी बीच जैसे ही आचार्य का पांडाल में मंगल प्रवेश हुआ, वैसे ही पांडाल गुरुदेव के जयकारों से गूंज उठा। निर्वाण लाडू से पूर्व जैन मुनि ने मन्त्रोच्चारण करते हुए भगवान की बृहद शांतिधारा कराई। महोत्सव में सम्यक दर्शन लाडू का सौभाग्य मुकेश जैन, आशीष जैन, मृदुल जैन, नीता जैन, विभव नगर, सम्यक ज्ञान लाडू साहू परिवार और सम्यक चारित्र लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अशोक जैन, अनुज जैन, अभिषेक जैन को प्राप्त हुआ। महोत्सव में दूरदराज क्षेत्र दिल्ली, इंदौर, भोपाल, भिंड, ग्वालियर, एटा, आगरा, एत्मादपुर, फरीदाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज आदि अनेकों स्थानों से पहुंचे तमाम जिनभक्तों ने धर्म लाभ लिया। संचालन संजय जैन पीआरओ ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारी जय प्रकाश जैन, पुष्पेंद्र कुमार जैन, चंद्र प्रकाश जैन, संत कुमार जैन, संदीप जैन, आदेश जैन , मनीष जैन, प्रमोद जैन सोनल, मनीष जैन, महावल प्रकाश जैन, प्रवीण कुमार जैन, रतन जैन सुरेश चंद्र जैन आदि मौजूद रहे। फिरोजाबाद। श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय में शनिवार को आदिनाथ भगवान का निर्वाण लाडू श्रद्धा एवं भक्ति भाव से अर्पित कियाष विधानाचार्य पंकज जैन ने धार्मिक अनुष्ठान को कराया। नृत्य प्रस्तुत किया तथा मंगल आरती का आयोजन किया। विमलेश कुमार जैन, दिनेश कुमार जैन, मदन प्रकाश जैन, प्रवीन कुमार जैन, कुलदीप जैन, रामबाबू जैन, नरेंद्र जैन, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




