संदिग्ध हालत में महिला की मौत से कोहराम
संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,एटाFri, 30 Apr 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें
संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के गांव पवांस निवासी पूनम (30) पत्नी अरुन कुमार की शुक्रवार सुबह घर पर मौत हो गई। मामले की जानकारी मायकेवाले कन्नौज के सौरिख को लगी। जानकारी मिलते ही मायकेवालें गांव पवांस पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।
मायकेवालों ने आरोप लगाया है कि पूनम गर्भवती थी। ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
