स्कूलों से तार न हटाने पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा

Feb 25, 2026 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कलक्ट्रेट सभागार में निपुण भारत मिशन और बेसिक शिक्षा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। सीडीओ ने मुख्यमंत्री मॉडल स्कूलों के निर्माण प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

स्कूलों से तार न हटाने पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय निर्माण प्रगति की समीक्षा की। पुल खड़ीत एका में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल में 100 से ज्यादा मजदूरों के कार्य करने की जानकारी सिडको अधिशासी अभियंता ने दी। फरवरी तक 34 फीसद के स्थान पर 27 फीसद कार्य पूर्ण मिलने पर तेजी से कराने के निर्देश दिए। तहसील सिरसागंज के गांव करहरा में स्वीकृत मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजित स्कूल का डीपीआर शासन को भेजने तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय लालऊ में निर्माण होने की जानकारी मिली।

सीडीओ ने स्कूल परिसर से जा रही विद्युत हाईटेंशन लाइन को एक सप्ताह में हटाने के निर्देश दिए। वहीं जसराना, टूंडला, सिरसागंज, शिकोहाबाद एवं फिरोजाबाद में अभी तक तार न हटाए जाने पर विद्युत अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।