Firozabad News: सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइटों के लिए निगम पहुंचे लोग
Firozabad News: फिरोजाबाद में कच्ची गलियों और स्ट्रीट लाइटों की मांग को लेकर दर्जनों लोगों ने नगर निगम में एक ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि दलदल बनी गलियों के कारण और अंधेरे में सुरक्षा की चिंता को लेकर वे घर से निकलने में असमर्थ हैं। अपर नगर आयुक्त ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Firozabad News: फिरोजाबाद। कच्ची गलियों के अलावा स्ट्रीट लाइटों की मांग को लेकर बुधवार को दर्जनों लोगों ने नगर निगम पहुंचकर एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा। लोगों का कहना है कि दलदल गलियों के अलावा अंधेरा होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। अपर नगर आयुक्त ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। मामला वार्ड संख्या 34 गिर्राजजी धाम आवासीय कॉलोनी का है। ज्ञापन देते हुए क्षेत्र के लोगों ने बताया कि डामर रोड से लिंक गली नंबर एक, दो एवं तीन हालात बेहद खराब है। बरसात के दिनों में यह गलियां दलदल का रूप धारण कर लेती है।
निकलने का कोई साधन न होने के कारण लोगों को काफी दिनों तक घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। इसके अलावा उपरोक्त गलियों में शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता है जिसके कारण अपराधी तत्व सक्रिय होने के कारण घरों से बाहर निकलने में लड़कियां एवं महिलाएं बुरी तरह भयभीत रहती हैं।अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में बाला प्रसाद शर्मा, सुरेश चंद्र, प्रमोद कुमार, मंजू राठौर, जयवीर सिंह, महेश पाठक, राम प्रकाश दिवाकर, गीता दिवाकर, लाखन सिंह, आकाश तिवारी, राजू शर्मा, गजेंद्र सिंह एवं किरन देवी आदि शामिल थे।

