ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादरवि पहले ओवर में हैट्रिक बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी

रवि पहले ओवर में हैट्रिक बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के रवैये के यूपी के खिलाड़ी दूसरे प्रदेश से खेलने को बाध्य हो रहे हैं। दूसरे प्रदेश की टीम में खेलते हुए वह शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। नगर के खिलाड़ी को प्रदेश टीम में...

रवि पहले ओवर में हैट्रिक बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 28 Jan 2020 10:06 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के रवैये के यूपी के खिलाड़ी दूसरे प्रदेश से खेलने को बाध्य हो रहे हैं। दूसरे प्रदेश की टीम में खेलते हुए वह शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। नगर के खिलाड़ी को प्रदेश टीम में स्थान नहीं मिला तो वह एमपी की टीम में चयनित होकर छा गया।

नगर के क्रिकेट खिलाड़ी रवि यादव को उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में स्थान नहीं मिला। वह अपने प्रदर्शन की बदौलत मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम में अपना स्थान बनाने में पूरी तरह सफल रहा। उसने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने चयन को सही साबित भी कर दिखाया। उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए रवि ने पहले ही ओवर में हैट्रिक लगाकर सनसनी फैला दी। उसने पहले आर्यन को अजय के हाथों कैच कराया। उसके बाद उसने अंकित राजपूत को जीरो पर तथा अगली गेंद पर समीर को भी जीरो पर बोल्ड कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विश्व में इस प्रकार के कारनामें कुछ ही खिलाड़ी कर पाए हैं। यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका के राइट फिलिप्स ने 1939-40 में किया था। जिला क्रिकेट संघ के सचिव केशव लहरी ने बताया रवि यादव यूपी से अंडर 23 व 19 खेल चुके हैं। दुर्भाग्य से वह रणजी टीम में चयनित नहीं हो सके। वह विश्व का दूसरा व भारत का पहला खिलाड़ी है। इसने अपने पहले ही मैच के पहले ओवर में यह कारनाम कर दिखाया।

प्रदेश क्रिकेट संघ से काफी अपेक्षाएं

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ में नगर के पूर्व क्रिकेटर प्रदीप गुप्ता उपाध्यक्ष है। नगर के क्रिकेट खिलाड़ियों की उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। क्रिकेट प्रेमियों का मानना है नगर की उभरती प्रतिभाओं को उनके प्रदर्शन के अनुरूप प्रदेश की टीम में स्थान मिलता रहे तो वे अपने जनपद व नगर का नाम विश्व क्रिकेट में ऊंचा कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें