ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादरामकैलाश बने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम में सदस्य

रामकैलाश बने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम में सदस्य

उप्र पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.रामकैलाश यादव को केंद्र में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम में सदस्य बनाया है। उप्र से बनने वाले वह एक मात्र सदस्य हैं। दर्जा प्राप्त मंत्री बनने की जानकारी होते...

रामकैलाश बने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम में सदस्य
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 08 Sep 2020 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

उप्र पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.रामकैलाश यादव को केंद्र में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम में सदस्य बनाया है। उप्र से बनने वाले वह एक मात्र सदस्य हैं। दर्जा प्राप्त मंत्री बनने की जानकारी होते ही उनके घर पर समर्थकों ने जाकर बधाई दी।

प्रबंध निदेशक आईएएस संदीप कुमार नायक ने डा़ रामकैलाश यादव को निगम में सदस्य बनाए जाने की सूचना दी। डा.यादव ने बताया कि निगम में 18 सदस्य चुने जाते हैं। जिनमें प्रत्येक राज्य से एक सदस्य चुना जाता है। इसके साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घर जाकर स्वागत किया। व्यापारियों ने कहा कि उनके सदस्य बनने से युवा उद्यमियों, ग्रामीण, औद्योगिक, जल संरक्षण, डेयरी, मत्स्य, कृषि आदि क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। स्वागत करने वालों में सुशील कुमार यादव, मुकेश कुलश्रेष्ठ, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, डा.पीएस राना, डा.रामप्रकाश गुप्ता, निर्देश कुमार यादव, आशीष तिवारी, ज्ञानेंद्र जैन, मोहित यादव, हरी सिंह, विवेक यादव, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें