ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादराजन ने नेशनल अवार्ड पाकर बढ़ाया कांचनगरी का मान

राजन ने नेशनल अवार्ड पाकर बढ़ाया कांचनगरी का मान

फिरोजाबाद। कांच नगरी की झोली में ग्लास आर्ट का नेशनल अवार्ड आ गया।

राजन ने नेशनल अवार्ड पाकर बढ़ाया कांचनगरी का मान
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 15 Sep 2018 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कांच नगरी की झोली में ग्लास आर्ट का नेशनल अवार्ड आ गया। कांच के आकर्षक खिलौने बनाने वाले नगर के शिल्पकार राजन यादव ने ग्लास सिटी को यह गौरव दिलाया है। इससे राष्ट्रीय क्षितिज पर कांच के हस्तशिल्प उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। टैक्स टाइल्स मंत्रालय भारत सरकार पर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर(छत्तीसगढ़) में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। जहां केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी एवं मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सुहाग नगरी के शिल्पकार राजन सिंह यादव को नेशनल अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ईरानी ने हुनरमंदों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही कहा कि शिल्पकार भारतीय संस्कृति और पूर्वजों से विरासत में मिली अपनी प्रतिभा को सुरक्षित रखें। साथ ही अपनी कला के निरंतर आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों को चाहिए कि वे नई पीढ़ी को भी अपना हुनर सिखाएं। जिससे देश की परम्परागत शिल्पकला आगे फलती फूलती रहे। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि हमारे देश के शिल्पकारों के हाथों में जादू होता है। जिससे वे साधारण सी दिखने वाली चीज को तराश कर बहुमूल्य बना देते हैं। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों का हुनर अक्सर देखने को मिलता रहता है। मुख्यमंत्री ने शिल्पियों से और अधिक बेहतरी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने देश, प्रदेश के विकास में शिल्पकारों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री अजय टमटा ने भी शिल्पियों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही हुनरमंदों को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें