ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादपेंडल क्लिप लगने से पीडब्ल्यूआई घायल

पेंडल क्लिप लगने से पीडब्ल्यूआई घायल

फिरोजाबाद टूंडला रेलखंड पर कार्य कराते समय सहायक रेल पथ निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत देखने आगरा रेफर किया...

पेंडल क्लिप लगने से पीडब्ल्यूआई घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 28 Oct 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद टूंडला रेलखंड पर कार्य कराते समय सहायक रेल पथ निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गंभीर हालत देखकर आगरा रेफर किया गया।

सहायक रेल पथ निरीक्षक देवेंद्र सिंह हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर कार्य करा रहे थे। उसी दौरान अप लाइन पर अजमेर सियालदह एक्सप्रेस पास हुई। तभी रेलवे लाइन पर लगा पेंडल क्लिप देवेंद्र सिंह के गले में आकर लगा। जिससे वह उसी समय वहीं पर गिर पड़े। उनके गिरते ही रेलवे लाइन पर काम कर रहे कर्मचारी दौड़कर वहां पहुंचे। उन्हें तुरंत टूंडला के रेलवे अस्पताल में लाया गया। उनकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया। यह जानकारी सहायक मंडल अभियंता यूवी सिंह ने दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें