ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादवाहन की टक्कर से पल्सर सवार की मौत

वाहन की टक्कर से पल्सर सवार की मौत

थाना नगला खंगर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया...

वाहन की टक्कर से पल्सर सवार की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 27 Mar 2021 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना नगला खंगर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है।

दौलतपुर करखा निवासी कुलदीप सिंह 40 वर्ष पुत्र जगदीश काफी समय से मक्खनपुर में रह रहे थे। वह शुक्रवार की रात पल्सर पर सवार होकर गांव से मक्खनपुर आ रहे थे। सलेमपुर तथा इशहाक पुर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्सर सवार कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलते हैं परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। शनिवार को परिजन शव को वापस पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके एक बेटा है। अन्य सड़क हादसे में राजेश कुमार, रामकुमार पुत्र रामबाबू तथा भूरे सिंह पुत्र बुद्ध सिंह घायल हो गए। तीनों गंगा नगर थाना उत्तर के रहने वाले हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें