ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादधर्म की रक्षा के लिए गाय की रक्षा जरूरी

धर्म की रक्षा के लिए गाय की रक्षा जरूरी

वैदिक संस्कार जागरण मंच ने सूफी साहब की दरगाह के पास स्थित गोशाला में पंचम गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ मंच संरक्षक एवं पार्षद पूनम शर्मा ने गो-सेवा कर की। पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने...

धर्म की रक्षा के लिए गाय की रक्षा जरूरी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 13 Oct 2019 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

वैदिक संस्कार जागरण मंच ने सूफी साहब की दरगाह के पास स्थित गोशाला में पंचम गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ मंच संरक्षक एवं पार्षद पूनम शर्मा ने गो-सेवा कर की। पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने गो-पूजन किया। गायों को चारा, दलिया, गुण खिलाया। गोशाला को चारा मशीन, पानी की मोटर और भूसा आदि दान किया। मंच ने खाद्य सामग्री प्रदान की।

प्रवीन कुमार पांडेय ने जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष पीके शर्मा, मंच के संस्थापक सुधीर शर्मा ने संस्था की स्थापना के बारे में बताया। संरक्षक डॉ.यायावर ने कहा कि राम ने तो धर्म की रक्षा के लिए गो, ब्राह्मण, सज्जन तथा संत चार की रक्षा करना जरूरी बताया किंतु कृष्ण ने धर्म की रक्षा का एक मात्र उपाय गाय की रक्षा बताया है। मंच के अध्यक्ष संजेश नारायण शर्मा ने सभी का आभार जताया। संचालन सह सचिव कृष्ण कुमार कनक ने किया। अनिल मित्तल, नंदकिशोर शर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज दौनेरिया, मनीष यादव, मनोज सिकरवार, राघवेंद्र सिंह, आशीष सविता, शिवम उपाध्याय, रवि अग्रवाल, अनुराग पाठक, राम गोपाल शर्मा, वीरपाल सिंह यादव, महाराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें