Firozabad News: पितृ पक्ष में फ्लैट और प्लाट की बुकिंग पर लगे ब्रेक

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: पितृ पक्ष के दौरान कांच नगरी के रियल स्टेट में अचानक गिरावट आ गई है। जमीन और आवासीय परियोजनाओं की बुकिंग बंद होने से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। निबंधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बैनामा रजिस्ट्री 20 प्रतिशत घट गई है, जिससे सरकार को बड़ा राजस्व नुकसान हो सकता है।

Firozabad News: पितृ पक्ष में फ्लैट और प्लाट की बुकिंग पर लगे ब्रेक

Firozabad News: पितृपक्ष शुरू होते ही कांच नगरी के रियल स्टेट पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। पितृ पक्ष के दौरान एक ओर जहां जमीन की खरीद फरोख्त अचानक गिरावट आ गई है। रियल एस्टेट की आवासीय परियोजनाओं में फ्लैट और प्लॉट की बुकिंग और खरीद पर भी ब्रेक लगने से रियल एस्टेट कारोबारियो की चिंता बढ़ गई है। बताते चलें कि शनिवार से पितृ पक्ष प्रारंभ हो गए। इसी के साथ रियल स्टेट के विभिन्न आवासीय प्रोजेक्ट में हो रही फ्लैट और जमीन के प्लॉट की बुकिंग पर ब्रेक लग गए हैं। पितृपक्ष शुरू होने पर रियल स्टेट के आवासीय प्रोजेक्ट में भूखंडों की खरीद भी बंद हो गई है। रियल एस्टेट कारोबारियों का कहना है कि पितृ पक्ष शुरू हो जाने पर उनके कारोबार में अचानक गिरावट आ गई है.

पितृ पक्ष के दौरान खरीदारी पर रोक

रियल एस्टेट कारोबारी कहते हैं कि पितृ पक्ष के दौरान हिंदू धर्म को मानने वाले लोग किसी भी नई जमीन , मकान, फ्लैट, भूखंड आदि की खरीदारी नहीं करते हैं। इसी वजह से रियल एस्टेट के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

जमीन के बैनामा रजिस्ट्री में आने लगी गिरावट

पितृ पक्ष शुरू हो जाने पर जमीन, मकान, भूखंड, की बैनामा रजिस्ट्री में भी तेजी से गिरावट आने लगी है। निबंधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जमीन के बैनामा रजिस्ट्री घटकर 20 प्रतिशत रह गए हैं। यह बैनामा रजिस्ट्री भी ज्यादातर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कराए जा रहे हैं।

कारोबारी बोले पूरे पखवाड़े रहेगा प्रभाव

पितृ पक्ष शुरू हो जाने पर रियल एस्टेट के विभिन्न तरह के प्रोजेक्ट में आवास, फ्लैट और प्लॉट की बुकिंग बंद हो गई है। पखवाड़े भर तक चलने वाले पितृ पक्ष के दौरान रियल स्टेट का कारोबार प्रभावित बना रहेगा। रियल स्टेट में नवरात्रि से उठान आने की उम्मीद है। प्रदीप मित्तल पम्मी, रियल एस्टेट कारोबारी

पितृ पक्ष शुरू होने पर रियल एस्टेट में जमीन, मकान और भूखंड की खरीद फरोखत रुक गई है। इसका रियल एस्टेट कारोबार पर विपरीत असर शुरू हो गया है। पितृ पक्ष के दौरान ज्यादातर लोग फ्लैट की बुकिंग भी नहीं करा रहे। वही पहले से बुकिंग करने वाले लोग बैनामा रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं। विजय कुमार गोयल, रियल एस्टेट कारोबारी

पितृ पक्ष शुरू हो जाने पर जमीन मकान भूखंड की बैनामा रजिस्ट्री में अचानक गिरावट आ गई है। 80 फ़ीसदी तक बैनामा रजिस्ट्री काम हो गई हैं। पितृ पक्ष के दौरान बैनामा रजिस्ट्री न होने से सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।-जंग बहादुर शुक्ला, सब रजिस्टार सदर

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पितृ पक्ष का असर रियल एस्टेट पर क्यों पड़ता है?−
पितृ पक्ष के दौरान हिंदू धर्म को मानने वाले लोग नई जमीन, मकान, फ्लैट, भूखंड आदि की खरीदारी नहीं करते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: पितृ पक्ष में फ्लैट और प्लाट की बुकिंग पर लगे ब्रेक