निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - उत्तर प्रदेश के उत्तर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 25 वर्षीय खुशबू की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक और स्टाफ के हंगामे के बीच भाग जाने के कारण उसे समय पर उपचार नहीं मिला। उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत

उत्तर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने हंगामा किया तो चिकित्सक सहित पूरा स्टाफ भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। टूंडला थाना क्षेत्र के गांव जलोपुरा निवासी 25 वर्षीय खुशबू पत्नी शिवकुमार नौ माह की गर्भवती थी। रविवार शाम उसे प्रसव पीड़ा होने लगी तो ससुरालीजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रेफर कर दिया। ससुरालीजन उसे झील की पुलिया स्थित इण्डोकेयर अस्पताल लेकर पहुंचे। रात 12 बजे चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई।

परिजनों ने हंगामा किया तो चिकित्सक और स्टाफ पिछले दरवाजे से भाग गए। ससुरालीजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।