ग्रामीण अंचलों में आंधी ने तोड़ डाले 35 विद्युत पोल
Firozabad News - फिरोजाबाद के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार रात आंधी के कारण 37 विद्युत पोल गिर गए। इससे दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग ने 24 घंटे की मेहनत के बाद पोल सही कर बिजली सप्लाई फिर से शुरू की। अधीक्षण अभियंता ने नुकसान का आंकलन करने की बात कही।

फिरोजाबाद। जनपद के ग्रामीण अंचलों में दर्जनों गांवों के लोगों को शुक्रवार की रात अंधेरे में काटनी पड़ी। आंधी थमने के बाद विद्युत कर्मचारी पोल सही करने में जुट गए। लगातार 24 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आंधी प्रभावित गांव में बिजली का करंट दौड़ने में सफलता हासिल हो सकी। आंधी और बारिश के चलते ग्रामीण अंचलों के चार विद्युत उपकेंद्रों पर 37 विद्युत पोल गिरने के विद्युत विभाग के अलावा ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण क्षेत्र चंद्रजीत ने बताया कि जनपद के जसराना विद्युत उपकेंद्र, रजावली विद्युत उपकेन्द्र, पचोखरा विद्युत उपकेन्द्र के अलावा टूंडला विद्युत केंद्र के अंतर्गत लगभग 35 विद्युत पोल गिरने से दर्जनों गांव की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई।
उन्होंने बताया कि विद्युत पोल गिरने के अलावा फाल्ट होने के कारण हजारों लोगों को रात्रि अंधेरे में काटनी पड़ी। उन्होंने बताया कि आंधी और बारिश खत्म होते ही कर्मचारियों ने अपना कार्य शुरू कर दिया। लगभग 24 घंटे बाद टूटे विद्युत पोल सही करते हुए आंधी प्रभावित गांवों में बिजली सप्लाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि आंधी के चलते लगभग 35 विद्युत पोल गिरे और फाल्ट के कारण कई विद्युत उपकरण भी फुंके। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि लगातार तीन बार आंधी और बारिश आने के चलते विद्युत विभाग को काफी नुकसान हुआ है। इसका आंकलन किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


