Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsPost-Diwali Air Pollution in Firozabad Air Quality Index Surges
पटाखों की छाई धुंध ने बढ़ाई जनमानस की मुश्किलें

पटाखों की छाई धुंध ने बढ़ाई जनमानस की मुश्किलें

संक्षेप: Firozabad News - दीपावली के बाद फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण चिंताजनक स्तर पर पहुँच गया है। दीपावली की रात और गोवर्धन पूजा के दौरान पटाखों के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में वृद्धि हुई। सामान्य स्थिति की ओर लौटने की कोशिश...

Sat, 25 Oct 2025 07:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद। दीपोत्सव का त्योहार बीतने के बाद भी कांच नगरी की आबो हवा अभी तक साफ नहीं हो सकी है। दीपावली के पांचवे दिन शहर में वायु प्रदूषण निर्धारित मानक से करीब डेढ़ गुना बढ़ा रहा। शुक्रवार को सुबह शहर के वातावरण में करीब 4 घंटे तक धुंध छाई रही। जिसकी वजह से आमजन मानस को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। वातावरण में छाई धुंध के चलते सुबह अनेक बुजुर्ग लोग टहलने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं दूसरी ओर सांस के रोगियों की मुश्किलें भी बढ़ी रही। शुक्रवार को सुबह शहर के वातावरण में प्रदूषणकारी धुंध छा गई।

जो कि करीब 4 घंटे तक छाई रही। जो कि बाद में धूप खिलने पर यह धुंध धीरे-धीरे गायब हो गई। बताते चलें कि दीपावली की रात को शहर में जमकर आतिशबाजी चलाई गई थी। इसी तरह बुधवार शाम को गोवर्धन पूजा और भाई दौज के दौरान भी जमकर पटाखे चलाए गए। आधी रात तक पटाखे चलाए जाते रहे। इसी के चलते कांच नगरी में वायु प्रदूषण फिर से बढ़ गया। जिसके चलते शहर की आबोहवा प्रदूषित हो गई। वायु प्रदूषण के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। खासकर मरीज और बुजुर्गों को अनेक तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। इस तरह घटता बढ़ता रहा शहर में वायु प्रदूषण का ग्राफ दीपावली के बाद शहर में वायु प्रदूषण का ग्राफ घटता बढ़ता रहा है। बुधवार शाम को गोवर्धन पूजा के दौरान पटाखे चलाएं जाने पर फिरोजाबाद शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स रात को 9 बजे निर्धारित मानक 100 प्रति क्यूविक मीटर से बढ़कर 110 पहुंच गया। बुधवार रात को 12 बजे यह सवा गुना के करीब 122 प्रति क्यूविक मीटर जा पहुंचा। गुरुवार को सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 132 प्रति क्यूविक मीटर पर पहुंच गया। जो की शाम को 6 बजे निर्धारित मानक 100 प्रति क्यूबिक मीटर पर आ गया। दीपावली पर पटाखे चलाए जाने से वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी हो गई थी। दीपोत्सव बीतने पर वायु प्रदूषण में सुधार होने लगा था। इधर दीपावली के बाद बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर युवाओं और बच्चों ने खूब पटाखे चलाएं। जिसका प्रतिकूल असर वातावरण की स्वच्छता पर भी पड़ा है। लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे सुधार होने लगा है। वायु प्रदूषण के चलते खराब हुई एयर क्वालिटी अब सामान्य स्थिति की ओर आने लगी है।----राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड