Firozabad News: ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, 1.86 लाख बरामद
Firozabad News: सलेमपुर खुटियाना गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन लोगों को जसराना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान, जिसमें सोने की अंगूठियाँ, लाकेट, कमरबंद और 1.86 लाख रुपये नकद शामिल हैं, बरामद किया गया। पीड़ित परिवार आगरा में रहते हैं और मकान में बुजुर्ग दंपति रहते थे।

Firozabad News: सलेमपुर खुटियाना गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी का थाना जसराना पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद किया है। बरामद सामान में तीन पीली धातु की अंगूठी, एक लॉकेट, सफेद धातु का कमरबंद और 1.86 लाख रुपये नकद शामिल हैं। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने पुलिस टीम के साथ घटना का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार सलेमपुर खुटियाना निवासी परिवार आगरा में रहता है। गांव स्थित मकान में परिवार के बुजुर्ग प्रभाषचंद्र उपाध्याय पत्नी के साथ रहते थे। तीन सितंबर को तबीयत खराब होने पर उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया था।
उनकी पत्नी भी उनके साथ चली गई थीं। सात सितंबर की रात मकान का ताला टूटा मिला। घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। बुधवार को सूचना पर पुलिस ने सलेमपुर से पटिकरा नहर पुल की ओर जाने वाले रास्ते से पंकज पुत्र कैलाश, संजय पुत्र श्रीनिवास और शिवा उर्फ छोटू पुत्र चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।


