ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसंक्रमण रोकने को पुलिस ने दिखाई सख्ती

संक्रमण रोकने को पुलिस ने दिखाई सख्ती

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एक ओर वाहनों का संचालन रोक दिया है तो दूसरी ओर लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूमने वालों के चालान...

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एक ओर वाहनों का संचालन रोक दिया है तो दूसरी ओर लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूमने वालों के चालान...
1/ 2कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एक ओर वाहनों का संचालन रोक दिया है तो दूसरी ओर लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूमने वालों के चालान...
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एक ओर वाहनों का संचालन रोक दिया है तो दूसरी ओर लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूमने वालों के चालान...
2/ 2कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एक ओर वाहनों का संचालन रोक दिया है तो दूसरी ओर लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूमने वालों के चालान...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 15 Apr 2020 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एक ओर वाहनों का संचालन रोक दिया है तो दूसरी ओर लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूमने वालों के चालान काटे।

बुधवार को लॉक डाउन बढ़ने के दूसरे चरण को लेकर पुलिस ने हाईवे से लेकर संपर्क मार्गों, शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों का आवागमन रोका। इसके लिए बैरियरों से वाहन नहीं जाने दिए तो वहीं शहर के बैरीकेडों से बाइक का प्रवेश बंद कर दिया।

सदर बाजार में पसरा सन्नाटा

पुलिस ने जैसे ही पहरा लगाया तो सदर बाजारा में सन्नाटा पसर गया। यहां पर बाइक सवारों द्वारा लगातार बाइकों का संचालन किया जाता है। पुलिस ने इन सभी को रोक दिया।

दर्जनों बाइकों के काटे चालान

लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने को कई वाहनों के ई चालान काटे। पुलिस ने साफ कह दिया कि घरों पर रहो ताकि संक्रमण से बचे रहें।

मास्क नहीं पहनने पर दौड़ाया

चौराहों पर पुलिस ने मास्क पहनकर नहीं आने वालों को दौड़ा दिया। पुलिस क भी डंडा मारने के लिए दौड़ती तो कभी बिना मास्क वाले भागते नजर आते।

बाइक सवारों से हुई झड़प

बाइक सवारों को जब सुबह सुभाष तिराहे से शहर के अंदर नहीं जाने दिया तो हंगामा हो गया। तमाम बाइक सवारों ने कहा कि जब उनको अंदर की बैंकों में काम है तो क्या वे बाइक खड़ी करके पैदल जा सकते हैं। कई बाइक सवारों के पीछे बैठी महिलाओं ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने कुछ को जाने दिया। इस दौरान भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग टूटती नजर आई।

सील इलाकों में बढ़ाई सतर्कता

रसूलपुर के संक्रमित इलाकों में बुधवार को और सतर्कता बढ़ गई। एक ओर पुलिस की मोबाइल टीमें बढ़े हुए लॉक डाउन के पालन कराने का एनाउंस करती नजर आई। वहीं सील गलियों पर सख्ती कर दी गई।

दुकानों के आगे बल्लियां लगाईं

मंगलवार को दुकानदारों ने बंदी दिवस में अपनी दुकानों के आगे बल्लियां लगा लीं। बुधवार को जैसे ही चार घंटे की खरीदारी शुरू हुई तो दुकानों के आगे भीड़ नहीं लगी। यह पहल पुलिस को भी अच्छी लगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें