एसएसपी ने पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का एहसास
Firozabad News - सोमवार रात एसएसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस फोर्स के साथ सुभाष तिराहा से रसूलपुर थाने तक पैदल गश्त की। उन्होंने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। गश्त के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की और आम जन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

एसएसपी ने सोमवार रात पुलिस फोर्स के साथ सुभाष तिराहा से लेकर रसूलपुर थाने तक पैदल गश्त किया। उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत की। सभी दुकानदारों से अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी आदित्य लांग्हे सोमवार की देर रात एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद के साथ सुभाष तिराहा पर पहुंच गए। यहां से सीओ सिटी, थाना उत्तर, दक्षिण, रसूलपुर थाना पुलिस के साथ पैदल गश्त शुरू किया। यहां से गांधी पार्क चौराहा, सदर बाजार पहुंचे। उन्होंने सभी दुकानदार और राहगीरों से बातचीत करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बातचीत की।
उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा कि सुरक्षा के लिए अपनी-अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं। उन्होंने सर्राफा बाजार, मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर भी पैदल गश्त कर आमजनों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


