ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसेतु निगम कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

सेतु निगम कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

नारखी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। हत्या का पता चलते ही उसके परिवारीजन गुरुवार को यहां आ गए। परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार को बात हुई थी। पुलिस...

सेतु निगम कर्मचारी की हत्या के  
मामले में पुलिस के हाथ खाली
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 29 Jun 2018 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

नारखी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। हत्या का पता चलते ही उसके परिवारीजन गुरुवार को यहां आ गए। परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार को बात हुई थी। पुलिस हत्या के मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

हमीरपुर सिन्दूरी निवासी रामस्वरूप आगरा में सेतु निगम में कर्मचारी था। उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव असन-बछगांव के बीच खेत में पड़ा मिला। हत्या का पता चलते ही परिवारीजन गुरुवार को फिरोजाबाद जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

परिवारीजनों का कहना है कि वह अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं। बीते शनिवार को परिवारीजनों से बात हुई थी। उसके बाद उससे फोन पर बात नहीं हुई। बेटे ने बताया कि मंगलवार को पहले एक महिला और बाद में एक युवक ने फोन उठाया। उन लोगों ने कोई बात नहीं की। वहीं पुलिस का मानना है कि रामस्वरूप की हत्या कहीं और की गई है। उसके शव को यहां लाकर प्लांट किया गया है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें