दुकान से तीन बार चोरी, सिर्फ एक घटना खुली
नारखी क्षेत्र के बछगांव चौराहे पर खाद बीज भंडार की दुकान से तीन बार चोरी हुई। पहली चोरी 15-16 अप्रैल को, दूसरी 24-25 अप्रैल को और तीसरी 25-26 अप्रैल को हुई। पुलिस ने एक चोरी का खुलासा किया है, जबकि राजकुमार गौतम ने पुलिस से जल्द चोरियों के खुलासे की मांग की है।

नारखी क्षेत्र के बछगांव चौराहे पर खाद बीज भंडार की दुकान से हुई चोरी की तीन घटनाओं की पुलिस जांच कर रही थी। अभी तक पुलिस एक चोरी का खुलासा कर पाई है। नित्या एन्क्लेव जलेसर रोड निवासी राजकुमार गौतम ने बताया कि उकी बछगांव चौराहे के डौरी पर गौतम खाद भंडार की दुकान है। यहां से कीटनाशक दवा की दवाएं बिक्री की जाती है। दुकान से 15-16 अप्रैल की रात को चोरी हुई और फिर 24-25 अप्रैल की रात को चोरों ने दोबारा दस्तक दे दी। चोरों ने तीसरी बार दुस्साहस कर 25-26 अप्रैल की रात को फिर चोरी को अंजाम दिया।
तीन बार की चोरियों में से पुलिस अभी तक एक ही चोरी की घटना का खुलासा कर पाई है। पुलिस से जल्द चोरियों के खुलासे की मांग राजकुमार ने की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


