Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsPolice Encounter Suspect Arrested for Attempted Rape of 9-Year-Old Girl

नौ साल की बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का अभियुक्त मुठभेड़ में पकड़ा

Firozabad News - थाना रसूलपुर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने 9 साल की बच्ची से रेप के प्रयास के आरोपी संतोष को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 13 Oct 2025 12:23 AM
share Share
Follow Us on
नौ साल की बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का अभियुक्त मुठभेड़ में पकड़ा

थाना रसूलपुर पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान नौ साल की बालिका से रेप के प्रयास के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की अभियुक्त से फतेहबाद रोड पर बरी चौराह के पास मुठभेड़ हुई। पता चलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रसूलपुर, महिला उपनिरीक्षक अल्का रानी व शालू,उप निरीक्षक अफर खान तथा विलम कुमार तुरंत वहा पहुंचे। पुलिस को देख अभियुक्त ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान संतोष पुत्र लालसिंह के रूप में हुई। वह ओमनगर कालौनी थाना लाइनपार का रहने वाला है। सन्तोष के पास से एक तमंचा 315 बोर,01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया की 9 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है उसके पैर में गोली लगी है।