Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsPolice Encounter Rs 10 000 Bounty Criminal Arrested in Tundla
मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संक्षेप:

Firozabad News - टूंडला पुलिस ने रविवार रात एक मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश के पैर में गोली लगी और उसके पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की थी। गिरफ्तार बदमाश का नाम कमल उर्फ संजय उर्फ राकेश है।

Jan 05, 2026 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

टूंडला पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी एटा निवासी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी होने पर एसपी सिटी और सीओ टूंडला पुलिस फोर्स संग पहुंच गए। तलाशी में उसके पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। रविवार रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापपुर रोड पर एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। थाना पुलिस प्रतापपुर रोड पर पहुंची तो बदमाश भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह मारने की नीयत से फायर करने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए आत्मरक्षा के लिए जबावी फायरिंग की तो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चाबी का गुच्छा और एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट की बरामद की है। जानकारी होने पर एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और सीओ टूंडला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम कमल उर्फ संजय उर्फ राकेश पुत्र चरन सिंह निवासी मंगली, थाना रिजौर जिला एटा एवं हाल पता मकान नंबर 162 ओ ब्लॉक गीता एन्कलेव उत्तम नगर थाना बिन्दापुर दिल्ली बताया।