सख्ती के चलते दूसरे दिन 826 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

जिले में पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई। पहली पाली में 80.887% और दूसरी पाली में 81.70% परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 826 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के लिए आधा दर्जन केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षार्थियों की सख्त तलाशी ली गई।

सख्ती के चलते दूसरे दिन 826 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

जिले में दूसरे दिन भी दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की सख्त तलाशी ली गई। पहली पाली की परीक्षा में 80.887 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में 81.70 फीसद परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों पाली में करीब 826 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए आधा दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीएल जैन कॉलेज, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, एमजी बालिका इंटर कॉलेज, एमजी महिला पीजी कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज जलेसर रोड और एसआरके पीजी कॉलेज में बनाए गए केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।