Firozabad News: दो सटोरियों को पकड़ा, 14 की तलाश में दबिशें

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: शिकोहाबाद में सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों की लिस्ट जारी होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस अभियान में दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 लोग फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पूर्व में केंद्र खुले थे जहां पर सट्टा होता था, अब ऑनलाइन सट्टा कारोबार बढ़ गया है।

Firozabad News: दो सटोरियों को पकड़ा, 14 की तलाश में दबिशें

Firozabad News: शिकोहाबाद में सोशल मीडिया पर ऑन लाइन सट्टा लगाने वाले लोगों की लिस्ट जारी होने पर पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लिस्ट में मौजूद लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो सट्टेबाजों को दबोच लिया। वही 14 लोगों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सोशल मीडिया पर नाम आने के बाद कारोबार से जुड़े लोग अपने घरों को छोड़कर फरार हो गए है। वही बताया जाता है कि पुलिस की कार्यवाही में पकड़े गए सट्टा माफिया ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के उद्देश्य से ऑन लाइन सट्टा का कारोबार नगर में फैला दिया है।

जबकि पूर्व में केंद्र खुले हुए थे जहां पर पर्ची काटी जाती थी। सट्टा का नम्बर खुलने के बाद ग्राहकों को रकम दी जाती थी। पुलिस ने सटोरिया विमल पुत्र विनेश निवासी एटा चौराहा और उसके साथी का चालान किया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर जारी लिस्ट में से दो सट्टेबाजों को पकड़ लिया है जबकि अन्य आरोपी लिस्ट जारी होने के बाद फरार हो गए है। उनको पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: दो सटोरियों को पकड़ा, 14 की तलाश में दबिशें