महिलाओं पर कर रहे थे कमेंट, आधा दर्जन से ज्यादा पकड़े
Firozabad News - मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया। जसराना, खैरगढ़ और लाइनपार थाने की पुलिस ने कई शोहदों को पकड़ा। घिरोर तिराहे पर सुमित, नावली तिराहे पर रोहित, और रेलवे कॉलोनी के पास रामअवतार जैसे आरोपियों को महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए गिरफ्तार किया गया।

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थानों की पुलिस ने कई शोहदों को पकड़ कर जेल भेजा है। थाना जसराना के उपनिरीक्षक संदीप कुमार हमराहों के साथ में गश्त पर थे। घिरोर तिराहा पर मुख्य मार्ग पर एक लड़का खड़े होकर महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने अपना नाम सुमित निवासी गांव कौरारा बुजुर्ग बताया। थाना खैरगढ़ के उपनिरीक्षक परविंदर सिंह हमराहों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान नावली तिराहा पर एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ करने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर एक युवक को महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा।
आरोपी ने अपना नाम रोहित निवासी नावली बताया। थाना लाइनपार के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने महिलाओं पर अभद्र कमेंट करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। उसने अपना नाम अतर सिंह निवासी आजाद नगर बताया। थाना लाइनपार के ही उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने लेबर कॉलोनी रेलवे पुल के निकट रेलवे कॉलोनी की तरफ जाने वाले मार्ग से एक युवक को महिलाओं से छेड़छाड़ करते पकड़े। आरोपी ने अपना नाम 35 वर्षीय रामअवतार निवासी सोफीपुर को पकड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


