ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचोरी की बाइक सहित दो अभियुक्त पकड़े

चोरी की बाइक सहित दो अभियुक्त पकड़े

नारखी पुलिस ने दौलतपुर के पास से वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक व तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस उनके साथियों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही...

चोरी की बाइक सहित दो अभियुक्त पकड़े
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 30 Jun 2019 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

नारखी पुलिस ने दौलतपुर के पास से वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक व तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस उनके साथियों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

उप निरीक्षक नारखी मौहर सिंह सिपाही योगेश कुमार, राम सिंह व मुरारी के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक बाइक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उनको पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक व दोनों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उनके साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता कर रही है कि यह लोग चोरी की बाइक कहां पर बेचते हैं। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के नाम आकाश पुत्र अरविंद व संदीप पुत्र अर्जुन सिंह बताए हैं। दोनों पचवान कॉलोनी के रहने वाले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें