Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsPolice Constable Accused of Domestic Violence and Counterclaims Against In-Laws
पत्नी से मारपीट में एका थाने का हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

पत्नी से मारपीट में एका थाने का हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

संक्षेप: Firozabad News - एक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश सिंह अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता है। पत्नी की शिकायत पर उसे लाइन हाजिर किया गया। अब उसने अपने ससुरालियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस का...

Mon, 27 Oct 2025 07:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

एका थाने में तैनात एक हेड कास्टेबल आएदिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। पत्नी ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो उसको लाइन हाजिर कर दिया। अब हेड कांस्टेबल ने अपने ससुरालियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि लाइन हाजिर होने के बाद ये आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला एका थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश सिंह से जुड़ा है। उसका आरोप है कि पत्नी से कहासुनी होने पर पत्नी ने अपने मायके में फोन कर दिया। जहां से एक गाड़ी में भरकर 8-10 लोग उसके प्राइवेट आवास पर आ गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह स्वयं को बचाने के लिए थाने की तरह भाग लेकिन थाना कोतवाल ने यह कह दिया गया कि तुम पत्नी के साथ तो मारपीट करते हो। कांस्टेबल ने बताया कि उसके ससुरालीजन अपराधी किस्म के लोग हैं। वह हत्या जैसे आरोप में आजीवन कारावास के दोषी हैं जो उसकी हत्या कर सकते हैं। उसने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश आएदिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है जिसकी शिकायत उसकी पत्नी द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई थी। कार्यवाही करते हुए हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। उसके बाद उसने ससुरालियों के खिलाफ मारपीट का प्रार्थना पत्र दिया है।