Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsPolice Capture Suspect with 66 Packets of Cannabis in Suhag Nagar
पुलिस ने गांजा सहित पकड़ा
Firozabad News - दक्षिण थाना के उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने गश्त के दौरान सुहाग नगर में संदिग्ध राजा को पकड़ा। उसके पास 66 पारदर्शी पन्नियों में गांजा था। राजा ने अपने आपको टावर वाली गली का निवासी बताया। पुलिस ने उसकी...
Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 22 Sep 2025 12:50 AM

थाना दक्षिण के उपनिरीक्षक योगेश कुमार हमराहों के साथ सुहाग नगर में गश्त पर थे। इस दौरान मरघटी हिमायूंपुर से नगला पचिया जाने वाले मार्ग पर पीपल के पेड़ के नीचे एक संदिग्ध को बैठा देखा। संदेह होने पर जब उसे टोका तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास 66 पारदर्शी पन्नी में गांजा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा निवासी टावर वाली गली बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




