पचोखरा पुलिस ने पकड़े तीन जुआरी
Apr 08, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News - पचोखरा थाना पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव सिकरारी बम्बा के पास जुआ खेलते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ा। उनके पास से 1315 रुपये और एक ताश की गड्डी मिली। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में वीनेश, श्याम सिंह और वीरपाल शामिल हैं।

थाना पचोखरा पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव सिकरारी बम्बा के निकट कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ लोग जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे तो तीन जुआरियों को पकड़ लिया। जिनकी तलाशी में 1315 रूपये व एक ताश की गड्डी बरामद की गई। तीनों ने अपना अपना वीनेश पुत्र गौतम सिंह , श्याम सिंह पुत्र शिवलाल, वीरपाल पुत्र राजबहादुर निवासीगण गढ़ी हर्राय बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


