ईको लूटकांड का बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Jan 28, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

Firozabad News - फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में ईको कार बुकिंग के बहाने चालक का अपहरण कर लूट करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त गाजियाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूट के सामान और हथियार बरामद हुए हैं। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

ईको लूटकांड का बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में ईको कार बुकिंग के बहाने चालक का अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को टूंडला पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। एक अभियुक्त फरार हो गया था। फरार अभियुक्त को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसका एक और साथी अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार देररात क्राइम ब्रांच गाजियाबाद को लाल रंग की कार में सवार बदमाश किसी वारदात की फिराक में सिहानी गेट क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली।

पुलिस ने लोहिया नगर चौकी के पास स्थित हमदर्द चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। लाल रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी तेज कर दी, जो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार सवार बदमाश उतरकर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, लूट के 1500 रुपये, लूटे गए चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। एसीपी का कहना है कि फरार बदमाश मुस्तफा की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;