दहेज हत्या का अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में
Firozabad News - थाना सिरसागंज पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त पति विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे करहल चौराहा एनएच 2 ओवरब्रिज के पास पकड़ा गया। 15 अगस्त को सपना की फांसी पर लटकने से मौत हुई थी, जिसके बाद...

थाना सिरसागंज पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को करहल चौराहा एनएच 2 ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली थी। पकड़े अभियुक्त का नाम विपिन कुमार पुत्र हरनाम सिंह उर्फ मुन्नालाल बताया है। वह दरिगापुर भारौल थाना सिरसागंज का रहने वाला है। विदित हो 15 अगस्त को सपना की फांसी पर लटकने से मौत हो गई थी।
मायके वालों ने फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगा था। मामले में अभी पांच लोगों की तलाश है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




