Firozabad News: 427 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: फरिहा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांगनी रोड पर एक अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर 427 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Firozabad News: फरिहा थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार को चेकिंग के दौरान ईदगाह से आगे गांगनी रोड के किनारे खोखा के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 427 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक पुत्र विनोद निवासी गांव दभारा बताया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

