पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 13 बाल श्रमिक पकड़े
नगर में बाल श्रम रोकने को जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच अधिकारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक दल ने नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाई की। पुलिस की कार्यवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम...
नगर में बाल श्रम रोकने को जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच अधिकारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक दल ने नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाई की। पुलिस की कार्यवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम को नगर के विभिन्न स्थानों से 13 बाल श्रमिकों को व्यापारियों के यहां से मुक्त कराया गया।
जिलाधिकारी को सूचना मिल रही थी कि नगर में कई स्थानों पर बच्चों से श्रम कराया जा रहा है। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग व पुलिस को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। शिकोहाबाद में जांच अधिकारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान में श्रम विभाग के अधिकारी शामिल नहीं हुए। पुलिस की कार्यवाई सब्जी मंडी, बडा बाजार, कटरा बाजार, एटा रोड, हाईवे, सुभाष तिराहा सहित नगर के सभी इलाके में चलाई गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर 13 बच्चे बाल श्रम करते हुए दबोचे गए। पुलिस ने सभी बच्चों को मुक्त कराया। पुलिस मामले में बाल श्रम कराने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाई में जुटी हुई है। इस बारे में जांच अधिकारी भानु प्रताप का कहना है कि नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से 13 बच्चों को बाल श्रम करते हुए मुक्त कराया है। सभी के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।