Firozabad News: चोरी के सामान सहित दो चोर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: टूंडला पुलिस ने चोरी के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शहर के लाइनपार क्षेत्र की है, जहाँ एक दुकान से चोरी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि चोर अहाता के निकट खड़े हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन अंगूठियाँ और 700 रुपये नकद बरामद किए गए।

Firozabad News: चोरी के सामान सहित दो चोर गिरफ्तार

Firozabad News: टूंडला पुलिस ने चोरी के दो अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेजा है। बताते चलें कि नगर के लाइनपार क्षेत्र में स्थित शोभाराम अहाता स्थित एक दुकान में पिछले दिनों चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई थी। इसके बाद पुलिस चोरी की घटना का अनावरण करने में लग गई। पुलिस को सूचना मिली कि अहाता शोभाराम में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोर अहाता के निकट ही खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को दबोच लिया।

तलाशी में उनके पास से चोरी की गई सफेद धातु की तीन अंगूठी व सात सौ रूपये नकद बरामद किए। चोरों ने अपना नाम आकाश पुत्र रामनाथ उर्फ छोटे निवासी गढी धर्मी थाना नगला सिंघी, कन्हैया लाल पुत्र पप्पू लाल निवासी करधनी थाना सकरौली जिला एटा बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।