पुलिस ने दो अभियुक्तों को मादक पदार्थ सहित पकड़ा
Firozabad News - जनपद सिरसागंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 किलो 340 ग्राम और 1 किलो 149 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को हाइवे से गिरफ्तार किया, जो...

जनपद के थाना सिरसागंज पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने काफी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे हाइवे से गांव रुधावली वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम पाण्डव पुत्र हरीकिशन यादव बताया है। वह ग्राम संजोती थाना अलोली जिला खगरिया (बिहार) का रहने वाला है। उससे एक किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया है। वह गांजा बेचने को ले जा रहा था।
पुलिस ने 1 किलो 149 ग्राम अवैध गांजा सहित अरुण यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी संजोती थाना अलोली जनपद खगरिया बिहार को गांजा बेचने के लिए ले जाते समय उखरेण्ड बम्बा पुलिया के पीछे पटरी से गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




