पुलिस ने तीन लुटेरे किए गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद
उत्तर थाना पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। उनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, और छीने गए दो मोबाइल मिले। लुटेरों ने लालऊ चौराहे के पास लूट की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। नाबालिग आरोपी को बाल कल्याण अधिकारी के पास सौंपा गया है।

उत्तर थाना पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। उनके कब्जे से दो तमंचा, दो कारतूस, छीने गए दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरफ्तार लुटेरों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात लालऊ चौराहे के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि तीन युवक एलान नगर रोड स्थित शुक्ला सीमेंट की दुकान के सामने खड़े होकर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कल्लू उर्फ कालीचरन निवासी जलोपुरा थाना टूंडला, सपन उर्फ प्रतीक निवासी धौलपुरा थाना लाइनपार और एक बाल अपचारी निवासी थाना लाइनपार बताया।नाबालिग आरोपी को बाल न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए बाल कल्याण अधिकारी की निगरानी में सौंपा गया है। जबकि अन्य दो लुटेरों को जेल भेजा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


