Firozabad News: दुकानदार पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
Firozabad News: फिरोजाबाद में रसूलपुर थाना पुलिस ने दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कालीचरन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुकानदार से उधार सामान मांगने पर विवाद के बाद हसिया और डंडे से हमला किया, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

Firozabad News: फिरोजाबाद, रसूलपुर थाना पुलिस ने दुकानदार पर धरदार हथियार से जानलेवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हसिया और डंडे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। गुरुवार को गांव मौढ़ा निवासी कमला देवी अपनी परचून की दुकान पर बैठी थीं। उसी दौरान गांव का ही कालीचरन पुत्र साहिब सिंह दुकान पर पहुंचा और उधार सामान देने के लिए कहने लगा था। इस पर दुकानदार ने साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसके कुछ समय बाद कालीचरन हसिया और डंडे लेकर पहुंच गया और दुकानदार पर जानलेवा हमला बोल दिया था।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता के पुत्र अर्जुन सिंह उर्फ भूरी सिंह पुत्र गनेशी लाल की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। दो दिन से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि आरोपी भाजपा जिला कार्यालय के निकट सर्विस रोड पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हसिया और डंडे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ चार मुकदमा दर्ज हैं। उसे जेल भेज दिया है।


