Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsPolice Arrest Half a Dozen Gamblers in Shikohabad Actor Dharmendra s Death Mourned
आधा दर्जन जुआरी पकड़े

आधा दर्जन जुआरी पकड़े

संक्षेप:

Firozabad News - शिकोहाबाद में पुलिस ने उरमुरा किरार रोड से आधा दर्जन जुआरियों को पकड़ा, जिनसे 19,910 रुपए बरामद हुए। पकड़े गए लोगों में कन्हैया, राम प्रसाद, अखिलेश, संजय, मुन्नेश और हैदर शामिल हैं। दूसरी ओर, अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है, जिसे सादगी और विनम्रता के लिए जाना जाता था।

Tue, 25 Nov 2025 11:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

शिकोहाबाद। पुलिस ने उरमुरा किरार रोड से आधा दर्जन लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों की तलाशी में 19 हजार 910 रुपए बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम कन्हैया पुत्र गांधी सिंह निवासी बौझिया, राम प्रसाद कुशवाह पुत्र अशरफीलाल निवासी ग्राम नौशहरा, अखिलेश कुमार पुत्र रामबीर सिंह निवासी नगला बाज थाना जसराना, संजय पुत्र रामस्नेही निवासी ग्राम नौशहरा, मुन्नेश यादव पुत्र सुबेदार निवासी रमेश नगर मैनपुरी चौराहा, हैदर अली पुत्र मशकुर अली निवासी कृष्णा नगर मैनपुरी चौराहा बताया। पुलिस ने सभी जुआरियों का चालान कर दिया है। अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर शोक फीरोजाबाद। भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन हो जाने पर नगर के चौबान मुहल्ला निवासी शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से फिल्म जगह के एक युग का अंत हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह अपनी सादगी और विनम्रता के लिए जाने जाते थे। उनकी विरासत युवा कलाकारों को प्रेरित करती रहेगी। माधोगंज फीडर से दो दिन विद्युत सप्लाई रहेगी बंद शिकोहाबाद। एसडीओ हरि सिंह की सूचनानुसार एनसीआर रेलवे के प्रयागराज डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में दीन दयाल उपाध्याय गाजियाबाद सेक्शन में पैंथर हाई परफॉर्मेंस कंडक्टर द्वारा 132 केवी डबल सर्किट ट्रान्समिशन लाईन के रिप्लेसमेन्ट का कार्य कराया जाना है। इसके चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र माधौगंज से 26 एवं 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।